Darbar of Jinmata
मुंबई : जीणमाता प्रचार मंडल (Jeenmata Prachar Mandal), मुम्बई (Mumbai) द्वारा सरस्वती पार्क गोरेगांव (Saraswati Park Goregaon) में मंडल के 14वें वार्षिकोत्सव पर राजस्थानी (Rajasthani) समाज की आराध्य देवी जीणमाता (Devi Jeenmata) का चैत्र नवरात्रि पर दरबार लगाया गया। ट्रस्टी व अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता (Narendra Gupta) ने बताया कि मुम्बई (Mumbai) के राजस्थानी समाज ने माता के दर्शन, भजन, मंगल पाठ इत्यादि का लाभ लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान मंजू सुरेश खंडेलिया व सीमा प्रवीण मुकीम द्वारा माता की पूजा अर्चना से हुई। माताजी की अखंड ज्योत जलाई गई व छप्पन भोग अर्पित किया गया। उसके पश्चात कन्याओं को आसन पर विराजमान करके उनका पूजन किया गया। माताजी का अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। मंगलपाठ की प्रस्तुति मंगला पुरोहित एवं सहयोगियों ने किया। महिलाओं ने जीणमाता के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। सभी ने माता को चुनड़ी ओढाई। भजन गायक नीरज अग्रवाल के भजनों पर वातावरण भक्तिमय हो गया व जन समुदाय झूम उठा। ट्रस्टी व महासचिव
(Trustee and General Secretary)
विजय डोकानियां ने बताया कि मंडल द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, कन्याओं को शादी का सामान व व्हील चेयर का वितरण किया गया। ट्रस्टी व मुख्य संरक्षक नन्दू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सांवल चंद अग्रवाल, ट्रस्टी सुरेश खंडेलिया, शंकर मित्तल, विष्णु अग्रवाल, रमेश चंद अग्रवाल, प्रवीण मुकिम, प्रमोद सांगानेरिया, मुकेश डोकानिया, आनंद अग्रवाल, किसन भुवानिया, राजू अग्रवाल, प्रेम गोयनका, बालमुकुंद अग्रवाल, अतुल शर्मा,सुरेश पुरोहित, गोपाल जोशी,अरुण बजाज,संजय अग्रवाल,पवन कादमवाला,मुरारी अग्रवाल,प्रमोद मिश्रा, मंजू खंडेलिया,सीमा डोकानिया, शशि मित्तल, सीमा मुकीम, निशा डोकानिया, सुनीता सांगानेरिया, अन्नू सिंह, बिंदु सिंह आदि सक्रिय रहे। कार्यक्रम में विधायक विद्या ठाकुर, दीपक ठाकुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, सनी अग्रवाल, राजेन्द्र तुलस्यान, रतिन दत्ता आदि उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story