✕
आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन
By EditorialPublished on
शासनश्री साध्वी विद्यावती (Sadhvi Vidyavati) द्वितीय ठाणा 5 के सान्निध्य में कांदिवली में नवरात्रि पर आध्यात्मिक अनुष्ठान (Spiritual rituals) हो रहा है। आयोजन के तहत सर्वप्रथम भक्तामर का पाठ किया गया। इसके बाद साध्वियों ने मंत्रों एवं आगम पद्म उच्चारित किया। साध्वी विद्यावती ने कहा कि मंत्रों में अचूक प्रभाव होता है।
_202303291223079982.jpg)
x
_202303291223079982.jpg)
मुंबई : शासनश्री साध्वी विद्यावती (Sadhvi Vidyavati) द्वितीय ठाणा 5 के सान्निध्य में कांदिवली में नवरात्रि पर आध्यात्मिक अनुष्ठान (Spiritual rituals) हो रहा है। आयोजन के तहत सर्वप्रथम भक्तामर का पाठ किया गया। इसके बाद साध्वियों ने मंत्रों एवं आगम पद्म उच्चारित किया। साध्वी विद्यावती ने कहा कि मंत्रों में अचूक प्रभाव होता है। इनसे अपने भीतर ऊर्जा का संचार होता है। नवरात्रि का समय शक्ति को जागृत करने का समय है। आत्मशुद्धि (Self purification) एवं चेतना का अवरोहण करने के लिए मंत्रों का उच्चारण अवश्य करें। इस अवसर पर साध्वी प्रियंवदा साध्वी प्रेरणाश्री साध्वी मृदुयशा एवं डा. साध्वी ऋषियशा ने भी मंत्रोच्चारण किया। मंगल पाठ एवं जय घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी प्रमोद सूर्या ने दी।
Next Story
Related News
X

