✕
15 वीं ऑल इंडिया रेलवे हेन्डबाल चैम्पियनशिप 2023 का समापन
By EditorialPublished on
प्रेमचंद लोचब, कार्यकारी निदेशक, खेलकूद / रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (Sports / Railway Sports Promotion Board) नई दिल्ली ने किया पुरस्कार वितरण (Prize distribution) उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ द्वारा के. पी. सिंह स्टेडियम, गणपति नगर, जयपुर में आयोजित 15 वीं ऑल इंडिया रेलवे हेन्डबाल (महिला एवं पुरूष) चैम्पियनशिप 2023 का समापन हुआ।
_202303291720450023.jpg)
x
जयपुर : प्रेमचंद लोचब, कार्यकारी निदेशक, खेलकूद / रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (Sports / Railway Sports Promotion Board) नई दिल्ली ने किया पुरस्कार वितरण (Prize distribution) उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ द्वारा के. पी. सिंह स्टेडियम, गणपति नगर, जयपुर में आयोजित 15 वीं ऑल इंडिया रेलवे हेन्डबाल (महिला एवं पुरूष) चैम्पियनशिप 2023 का समापन हुआ। इस चैम्पियनशिप के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में उत्तर रेलवे की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रेमचंद लोचब, कार्यकारी निदेशक, खेलकूद / रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया।
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (Public Relations Officer) कैप्टन शशि किरण के अनुसार 15 वीं ऑल इंडिया रेलवे हेन्डबाल (महिला एवं पुरूष) चैम्पियनशिप 2023 में उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, रेलवे बोर्ड, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (Diesel Locomotive Works) की हैन्डबाल टीमों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप में 8 पुरूष और 5 महिला वर्ग की टीमों के कुल 112 पुरूष व 65 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 24-22 से एवं महिला वर्ग में भी उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को कांटे की टक्कर में 21-20 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष एवं महिला वर्ग में क्रमश: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी (Varanasi) एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन के अवसर पर सुनील गुप्ता, सीपीटीएम व उपाध्यक्ष-उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ, अनुज कुमार तायल, उपमहाप्रबंधक (सामान्य) व महासचिव- उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ, वरिष्ठ खेल अधिकारी ( ध्यान चंद अवॉर्डी) राम कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर / रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड रविंद्र बुडानिया सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

Editorial
Next Story
Related News
X
