CM Ashok Gehlot)
उदयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) बुधवार को उदयपुर (Udaipur) दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 2.30 बजे विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से 3 बजे गांधी ग्राउण्ड में संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे यहां कार्यक्रम में शिरकत कर पुनः शाम 6.15 बजे डबोक एयरपोर्ट (Airport) से विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, संभाग के सभी कांग्रेसी विधायक, राज्यमंत्री, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्यक्रम (Program) स्थल उदयपुर के गांधी ग्राउण्ड (Gandhi Ground) का राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट (Minister Ramlal Jat) व डूंगरपुर कांग्रेस (Congress) जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने मंगलवार शाम जायजा लिया । उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंध, मंच, अतिथियों व संभागियों के लिए बैठक व्यवस्था, माइक साउण्ड, यातायात व पार्किंग, अतिथियों के आगमन व प्रस्थान के दौरान विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं, स्वागत सत्कार, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए तैयारियां तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जगदीश श्रीमाली राज्यमंत्री, भीम सिंह चुंडावत, तखतसिंह राठौड़, पार्षद अरुण टांक, हरीश शर्मा, पार्षद विनोद जैन, प्रो. टीआर व्यास, विनोद पानेरी आदि मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story