Lord Rajeshwar
मुंबई : राजाराम आंजणा पटेल (Rajaram Anjana Patel) सेवा समिति गोवंडी मुंबई (Mumbai) के तत्वाधान में जूना हनुमान मंदिर गोवंडी में राजेश्वर भगवान (Lord Rajeshwar) का 141वां जन्म जयंती महोत्सव (Birth Anniversary Celebration) मनाया जाएगा । 29 मार्च की रात्रि में भगवान को भोग के बाद भजन कीर्तन एवं रात्रि जागरण होगा। महेन्द्र वैष्णव एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 30 मार्च को प्रातः सेवा पूजा के बाद आरती होगी। इसके बाद पुरुषों का गैर नृत्य एवं महिलाओं का लुहर लुमर कार्यक्रम व महाप्रसादी होगी। सहयोगी परिवारों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन सफल बनाने राजाराम आंजणा पटेल सेवा समिति (Rajaram Anjana Patel Service Committee) के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता लगे हुए हैं। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story