Fire near Sakinaka hardware store
मुंबई : साकीनाका मेट्रो स्टेशन (Sakinaka Metro station) के पास एक हार्डवेयर स्टोर (Hardware stores) में देर रात हुई एक भीषण अग्नि दुर्घटना (Major fire accident) में दो लोगों की मौत की खबर है। हार्डवेयर स्टोर में यह आग रात करीब दो बजे लगी थी जिसे बुझाने में दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। सुबह करीब १०.४७ बजे इस आग पर काबू पाया जा सका।
मिली जानकारी के मुताबिक, राजश्री हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिक स्टोर (Rajshree Hardware & Electric Store) में हुई इस अग्नि दुर्घटना के चलते स्ट्रक्चर का एक हिस्सा जमींदोज हो गया था जिसके चलते आग पर काबू पाने में दिक्कतें पेश आईं। शुरुआती दौर में स्थानीय कर्मचारियों और लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और इसी चक्कर में दमकल विभाग को थोड़ा देर से सूचना दी गई। जब आग बेकाबू होने लगी तो दमकल विभाग को सूचित किया गया है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उनकी जानकारी के अनुसार उस वक्त स्टोर में दस से बारह लोग सो रहे थे। आग लगने पर दो लोगों को छोड़कर बाकी सभी बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहे। राकेश गुप्ता (२२) और गणेश देवाशी (२३) को भी हालांकि बाद में निकाला गया लेकिन राजावाडी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।
Editorial

Editorial

Next Story