✕
उत्सव के रंग, रिश्तों के संग कार्यशाला आयोजित
By EditorialPublished on
ठाणे सेंट्रल महिला मंडल (Thane Central Mahila Mandal) द्वारा उत्सव के रंग रिश्तों के संग, होगी उमंग जब होंगी ननद भाभी संग कार्यशाला आयोजित की गई। चेतना नवलखा ने मंगलाचरण किया।

मुंबई : ठाणे सेंट्रल महिला मंडल (Thane Central Mahila Mandal) द्वारा उत्सव के रंग रिश्तों के संग, होगी उमंग जब होंगी ननद भाभी संग कार्यशाला आयोजित की गई। चेतना नवलखा ने मंगलाचरण किया। संगीता श्रीश्रीमाल ने स्वागत किया। ननद भाभी रिश्ते पर प्रतियोगिता में जोड़ियों ने ड्रामा, नोक झोंक द्वारा रोचक प्रस्तुति दी। बेस्ट ड्रेसिंग जोड़ी नीता हिरण और भावना कच्छारा, बेस्ट ट्विनिंग जोड़ी रेखा हिंगड़ और संगीता श्रीश्रीमाल, बेस्ट गेम्स जोड़ी भारती डांगी और संगीता मादरेचा, बेस्ट ननद भाभी जोड़ी कोमल कच्छारा और दिव्या धाकड़ की रही। सभी जोड़ियों को देख ललिता सोनी और सपना डागलिया ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। निर्णायक पुष्पा निसार और पारुल फारिया थी। मेवाड़ महिला मंडल थाना अध्यक्ष मनखुश बडाला, मंत्री रत्ना पोखरना भी मौजूद रहे। विमला डागलिया ने विचार रखे। संचालन प्रिया मुथा ने किया।
Next Story
Related News
X



