Gold Steal
मुंबई : अंधेरी इलाके में एक जूलरी शॉप (Jewelery Shop) में ग्राहक (Customer) बनकर आई तीन महिलाओं (Three women) द्वारा सोने (Gold) के झुमकों की एक जोड़ी चुराकर (Steal) चंपत होने का मामला सामने आया है। जूलर की शिकायत पर अंधेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता सुनील जैन (48) की अंधेरी में गुंदवली गावठाण में भावना ज्वेलर्स (Bhavna Jewelers) नामक दुकान है। जैन (Jain) ने बतौर सहायक हस्तीमल कुमावत (28) को अपने यहां काम पर रखा था। जैन 25 मार्च को दोपहर दो बजे दुकान बंद कर विश्राम के लिये घर गये थे। उनके सहायक ने उस दिन सायं दुकान खोली थी। शाम को जब जैन साढ़े छह बजे के करीब दुकान पर पहुंचे तो वहां उन्हें तीन महिलायें खडी नजर आईं। जैन को देखते ही तीनों महिलायें वहां से हडबड़ी में निकल गई। इससे जैन को शक हुआ और उन्होंने अपने सहायक से इन महिलाओं के आने के बारे में पूछा। हस्तीमल ने बताया कि वे एक छोटा सा आभूषण खरीदने आई थी लेकिन बिना खरीदे ही चली गईं। इसके बाद जैन ने उन आभूषणों की जांच की जो महिलाओं को दिखाये गये थे। पता चला कि 30 हजार कीमत की सोने के झुमकों की एक जोड़ी नदारद है। जैन ने तत्काल अंधेरी पुलिस स्टेशन (Police station) में इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिलाओं की शिनाख्त और धरपकड़ के लिये जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाओं को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Next Story