✕
आयकर पर राजस्थानी भाषा में पहली पुस्तक का विमोचन
By EditorialPublished on
आयकर पर लिखी पहली राजस्थानी पुस्तक (First rajasthani book) का लोकार्पण (Launch) रविवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डा. विनीत कोठारी (भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश गुजरात एवं मद्रास न्यायालय) थे।
_202303281239237831.jpg)
x
मुंबई : आयकर पर लिखी पहली राजस्थानी पुस्तक (First rajasthani book) का लोकार्पण (Launch) रविवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डा. विनीत कोठारी (भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश गुजरात एवं मद्रास न्यायालय) थे।
इस अवसर पर मुंबई उच्च न्यायालय (Mumbai High Court) के भूतपूर्व न्यायाधीश विजय एल आंचलिया, राज्य के मंत्री मंगलप्रभात लोढा, पूर्व मंत्री राज के पुरोहित, आईटीएटी सदस्य प्रशान्त महर्षि, फिल्म अभिनेता राहुलसिंह, कस्टम कमिश्नर अशोक कोठारी, अधिकारी, उद्योगपति, व्यापारी आदि उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति कोठारी ने कहा कि राजस्थानी को संविधान की आठवीं अनुसूचि में स्थान मिलना चाहिए और अन्य प्रांतीय भाषाओं की तरह उसका भी सम्मान होना चाहिए। उनके अनुसार यह पुस्तक राजस्थानी की क्षमता का प्रमाण है। इस पुस्तक में आयकर से संबंधित सभी मुख्य विषयों जैसे आय के शीर्ष, करमुक्त आय और कटौतियां, अन्तरराष्ट्रीय कराधान और मूल्य अन्तरण, जुर्माने और अभियोजन, तलाशी - जन्ती और सर्वेक्षण, कर निर्धारण और प्रतिदाय जैसे सभी विषयों की जानकारी है। पुस्तक के लेखक राजेन्द्र भूतपूर्व सदस्य आयकर अपीलीय अधिकरण मुंबई भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Service) के अधिकारी है।
Next Story
Related News
X

