✕
जूलरी स्टोर का कर्मचारी 45 लाख लेकर फरार
By EditorialPublished on
ठाणे (Thane) में एक जूलर स्टोर के कर्मचारी (Employee) के 45 लाख रुपये (Rs 45 lakh) की नकदी लेकर फरार होने की खबर है। पुलिस (Police) ने आईपीसी (IPC) की धारा 408 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी कर्मचारी की तलाश की जा रही है।
_202303281127567800.jpg)
x
_202303281127567800.jpg)
मुंबई : ठाणे (Thane) में एक जूलर स्टोर के कर्मचारी (Employee) के 45 लाख रुपये (Rs 45 lakh) की नकदी लेकर फरार होने की खबर है। पुलिस (Police) ने आईपीसी (IPC) की धारा 408 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी कर्मचारी की तलाश की जा रही है।
एमएफसी (MFC) पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (Senior police inspector) ए बी होनमाने के मुताबिक, आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम राजस्थान गई है। पुलिस को शक है कि आरोपी नकदी चुराकर राजस्थान के जालौर में अपने गांव भाग गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याण शहर में एक जूलरी स्टोर के मालिक ने 28 साल के अपने कर्मचारी को 45 लाख रुपये की नकदी बैंक में जमा करने के लिये शनिवार को दी थी। नकदी लेकर गया कर्मचारी जब काफी समय नहीं लौटा और ना ही उससे कोई संपर्क हुआ, तो जूलरी स्टोर के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का दावा है कि आरोपी कर्मचारी को जल्द ही गिरफ्तार (Arrested) कर लिया जायेगा।
Next Story
Related News
X

