K. C. Bokadia
जोधपुर (कास) : फिल्म निर्माता व निर्देशक के.सी बोकाड़िया (K. C. Bokadia) ने कहा कि अमिताभ बच्चन को करोड़पति बनाने वाले वही हैं। उन्होंने कहा कि नब्बे के दशक में जब अमिताभ लाखों में फीस लेते थे, तब उन्हें करोडों का आंका था। मुझे राजस्थान (Rajasthan) से हमेशा प्यार रहा है। अपनी मातृभूमि (Motherland) व उसके कलाकारों को हमेशा प्राथमिकता देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे राजस्थान से हमेशा प्यार रहा... अधिकतर फिल्में यहीं फिल्माई है।
वे सोमवार (Monday) को राजस्थान साहित्य उत्सव के दौरान मीराबाई सभागार में राजस्थान का सांगीतिक एवं फिल्म परिदृश्य (Music and film scene) विषय पर सत्र को संबोधित कर रहे थे। सत्र की अध्यक्षता बिनाका जेश मालू ने की। सत्र संचालन जाने-माने फिल्म व टीवी कलाकार रवि झांकल ने किया। सत्र में राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा
(Ramesh Borana)
ने कहा कि राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए नई फिल्म नीति बनाई है, जिसमें विभिन्न प्रकार के अनुदान फिल्म निर्माण के लिए दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्मारक (National Monument) में शूटिंग के अनुमति भी दी जाएगी। जानी- मानी कलाकार व गायिका इला अरुण ने कहा कि नई फिल्म नीति का लाभ हमें मिलेगा । इससे हम राजस्थानी फिल्मों व संगीत को प्रमोट कर सकेंगे। विश्व पटल तक राजस्थानी फिल्मों की धूम रहेगी। अभिनेता रवि झांकल, नरेन्द्र गुप्ता व अशोक बांठिया भी मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story