✕
अडानी के बाद अंबानी की कुर्सी भी खतरे में
By EditorialPublished on
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। लेकिन लंबे समय से यह शेयर (Share) एक सीमित दायरे में ही ट्रेड कर रहा है। इस कारण कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में इस साल 11.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अभी वह 75.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Net worth) के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं।
_202303281054230902.jpg)
x
नई दिल्ली : देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। लेकिन लंबे समय से यह शेयर (Share) एक सीमित दायरे में ही ट्रेड कर रहा है। इस कारण कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में इस साल 11.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अभी वह 75.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Net worth) के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं।
अंबानी एशियाई (Asian) अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। लेकिन उनकी कुर्सी खतरे में है। इसकी वजह यह है कि चीन के झोंग शैनशैन उनसे दो स्थान पीछे हैं। दुनिया में 14वें और एशिया में दूसरे नंबर पर शैनशैन की नेटवर्थ में इस साल 2.65 करोड़ डॉलर की तेजी आई है। उनकी नेटवर्थ 67.6 अरब डॉलर है। अंबानी और शैनशैन की नेटवर्थ में 8.2 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। झोंग ने दिसंबर 2020 में एशिया में अंबानी से आगे निकले थे। लेकिन उनकी बादशाहत ज्यादा दिन तक नहीं रही।
मुकेश अंबानी कुछ ही दिन में उनसे आगे निकल गए थे। चीन (China) के बाहर शायद ही कोई उन्हें जानता है। उन्होंने अप्रैल 2020 में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी को पब्लिक किया था। इसके फिर कुछ महीने बाद बोतलबंद पानी बनाने वाली उनकी कंपनी की हॉन्गकॉन्ग में जोरदार लिस्टिंग हुई थी। इन दोनों शेयरों में कई गुना तेजी आई है। इस कारण झोंग की नेटवर्थ में उछाल आई है। फिलहाल वह चीन के अमीरों की लिस्ट में पहले और एशियाई (Asian) अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। भारत के गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया में तीसरे और दुनिया में 21वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 60.7 अरब डॉलर की रेकॉर्ड गिरावट आई है।
किसकी कमाई है सबसे ज्यादा
इस साल दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से केवल वॉरेन बफेट (Warren Buffett) की नेटवर्थ में गिरावट आई है। बाकी सभी अमीरों ने दोनों हाथों से कमाया है। कमाई के मामले में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 38.8 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह 176 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। नंबर वन पर काबिज फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट ने 26.8 अरब डॉलर कमाए हैं। उनकी नेटवर्थ 189 अरब डॉलर है। मेटा (पहले फेसबुक) के सीईओ (CEO) मार्क जकरबर्ग (Zuckerberg) की नेटवर्थ इस साल 30.2 अरब डॉलर बढ़ी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
