7 vehicles carrying illegal mining tax seized, 7 arrested
उदयपुर : शहर की समीप डबोक थाना पुलिस (Police) ने अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से खनन कर ले जा रहे 7 वाहन जब्त कर 7 आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। थानाधिकारी चैल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि अवैध रूप से खनन कर पत्थर ले जा रहे है। इस पर पुलिस (Police) टीम ने 1 ट्रक व 6 ट्रैक्टर को जब्त किया और प्रकाश पुत्र हरजा भील निवासी घासा, तेजराम पुत्र कूकाराम भील निवासी घासा, हुक्मीचंद पुत्र देवा ठभील निवीस बिकरनी घासा, प्रभुलाल पुत्र देवा, किशन पुत्र लच्छीराम भील निवासी बिकरनी घासा, पिन्टू पुत्र मांगीलाल भील निवासी बिकरनी घसा और समेर पुत्र भीमा भील निवासी खादरा डबोक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story