✕
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By EditorialPublished on
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवक (Youth) ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस (Police) के अनुसार गणेशलाल ( 32 ) पुत्र वालू राम गमेती निवासी कांसा गली कानपुर जो शनिवार रात्रि को अपने परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए गया था।
_202303271606568470.jpg)
x
_202303271606568470.jpg)
उदयपुर : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवक (Youth) ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस (Police) के अनुसार गणेशलाल ( 32 ) पुत्र वालू राम गमेती निवासी कांसा गली कानपुर जो शनिवार रात्रि को अपने परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए गया था। यह सुबह देर तक नहीं उठा तो इसके पिता ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया और यह पंखे से लटका हुआ था। यह देखकर इसके पिता ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए और इसे उतारकर एमबी चिकित्सालय (Hospital) लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया। एएसआई पर्वत सिंह ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक तीन-चार दिनों से बीमार भी चल रहा था और मृतक की शादी हुई थी और पत्नी कुछ समय तक ही साथ रही और बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया था।
Next Story
Related News
X

