✕
यूपी की 80 लोस सीटों पर सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे
By EditorialPublished on
लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) में अब सिर्फ एक साल (One Year) का ही समय बचा हुआ है। भाजपा (BJP) कांग्रेस (Congress) जैसे राष्ट्रीय दलों के अलावा सपा, टीएमसी (TMC) जैसे क्षेत्रीय दल भी पूरी तैयारी में जुट गए हैं। ज्यादातर की नजरें यूपी पर हैं।
_202303271137248651.jpg)
x
_202303271137248651.jpg)
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) में अब सिर्फ एक साल (One Year) का ही समय बचा हुआ है। भाजपा (BJP) कांग्रेस (Congress) जैसे राष्ट्रीय दलों के अलावा सपा, टीएमसी (TMC) जैसे क्षेत्रीय दल भी पूरी तैयारी में जुट गए हैं। ज्यादातर की नजरें यूपी पर हैं। दरअसल, 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2014 के बाद से ही तमाम चुनावों में भाजपा गठबंधन को अन्य दलों के मुकाबले भारी बढ़त मिलती रही है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सीधा मुकाबला भाजपा गठबंधन, सपा, बसपा के बीच है। अब लोकसभा चुनाव से संबंधित एक सर्वे सामने आया है, जिसमें यूपी (UP) को लेकर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।
एबीपी न्यूज (Abp news) और मैटिजी ने मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया। इसमें यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों (Assembly Seat) में 80 हजार से ज्यादा वोटरों की राय ली गई। सर्वे में सामने आया कि 80 सीटों में भाजपा गठबंधन को 67- 73 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि सपा गठबंधन को 3 से 6 बसपा को 0 से 4 और कांग्रेस को 1 से 2 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। वोट फीसदी की बात करें तो भाजपा गठबंधन को 63 फीसदी, सपा गठबंधन को 19 फीसदी, बसपा को 11 फीसदी और कांग्रेस को 4 फीसदी वोट मिल सकता है। अन्य के खाते में तीन फीसदी वोट जाने की संभावना है। 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में कितनी मिली थीं सीटें?
पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा गठबंधन को 64 सीटों पर जीत मिली थी। 10 सीटों पर बसपा ने जीत हासिल की थी, जबकि सपा और आरएलडी (RLD) गठबंधन को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा, कांग्रेस को रायबरेली सीट पर जीत हासिल हो सकी थी। उस समय भाजपा को 43.8 फीसदी वोट मिले थे, सपा को 36.7 फीसदी, बसपा को 12.9 फीसदी और कांग्रेस को 2.3 फीसदी वोट हासिल हुए थे। वहीं, भाजपा को अकेले दम पर लगातार दूसरी बार बहुमत मिला था । देशभर में भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली थी। वोट फीसदी 37.36 फीसदी था। एनडीए गठबंधन को 353 सीटें हासिल हुई थीं।
चौंकाने वाला क्यों कहा जा रहा सर्वे?
यूपी में साल 2014 के बाद से ही भाजपा का ग्राफ बढ़ता रहा है। दो लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत मिली है। पिछले 2022 विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को बहुमत हासिल हुआ हो, लेकिन वोटिंग से पहले सपा ने कड़ी टक्कर दी थी। इसी वजह से सपा की सीटों में भी इजाफा देखा गया था। इसके अलावा, कई लोग मान रहे थे कि पिछले नौ सालों से सत्ता में होने के चलते भाजपा के खिलाफ एंटी इनकमबेंसी भी हो सकती है, लेकिन चुनावी सर्वे में इससे उलट बात सामने आई है। भाजपा का वोट फीसदी 63 तक पहुंचता दिख रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
