✕
सिंधी समाज ने विधायक का किया स्वागत
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक रामकेश मीना (Ramkesh Meena) ने रविवार को सिन्धी कॉलोनी में स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर (Lord Jhulelal Temple) में जाकर ढोक लगाकर प्रार्थना की।
_202303271518234226.jpg)
x
गंगापुर : मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक रामकेश मीना (MLA Ramkesh Meena) ने रविवार को सिन्धी कॉलोनी में स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर (Lord Jhulelal Temple) में जाकर ढोक लगाकर प्रार्थना की। गंगापुर सिटी को जिला बनाने पर सिन्धी समाज के अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी ने सिन्धी समाज की ओर से विधायक मीना का मंदिर परिसर में झूलेलाल का दुपट्टा पहनाकर माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। विधायक ने भी उपस्थित समाज (Society) के लोगों को शहर के जिला बनने पर बधाई दी एवं शहर के विकास में योगदान देने की अपील की। स्वागत के दौरान सिंधी समाज अध्यक्ष गंगाराम वासवानी, उपाध्यक्ष जगदीश सिंधी तहसील वाले, सचिव गुलाबचंद, झूलेलाल मंडल अध्यक्ष ललित चंदानी, महिला संगठन अध्यक्ष रेखा चंदानी, उपाध्यक्ष गीता हेमनानी एवं जगदीश हेमनानी सहित सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
