RSS
झुंझुनूं : आरएसएस (RSS) का पथ संचलन स्थानीय सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम (Motilal College Stadium) से शुरू हुआ। रानी सती रोड चुणा चौक होते हुऐ गांधी पार्क (Gandhi Park) एक नंबर रोड बस स्टैंड बीडीके हॉस्पिटल (BDK Hospital) के सामने से मंडावा मोड होते हुए पहुंचा गन्तव्य स्थान केशव विद्या मंदिर स्कुल प्रांगण में स्थानीय लोगों ने पथ पर आरएसएस कार्यकर्ताओं के संचालन पर फूलों की बरसात के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया। वंदे मातरम व भारत माता की जय हो के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया । चुणा चौक स्थिति चूणा चौक समिति द्वारा व जिला परिषद के सामने सांसद नरेन्द्र खींचड़ के नेतृत्व में भव्य स्वागत व पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में अर्जुन दास महाराज सहित सीताराम शर्मा भुदा का बास, रामचंद्र पाटोदा, सुमेर सिंह कड़वासरा, ममता शर्मा, हरीश कुलहार, महावीर प्रसाद, राजेंद्र ठेकेदार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इधर चुना चौक स्थित शिवचरण पुरोहित उमाशंकर महमिया, शुभकरण चोपदार, कालूराम तुलस्यान, अशोक तुलस्यान आदि उपस्थित रहें।
Next Story