✕
राहुल गांधी ने की पत्रकार को पाठ पढ़ाने की कोशिश
By EditorialPublished on
संसद (Parliament) की सदस्यता खत्म होने के बाद पहली बार मीडिया (Media) के सामने आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में पत्रकार (Journalist) को पाठ पढ़ाने की कोशिश की और उन्हें भाजपा (BJP) का एजेंट तक बता दिया।
_202303271155070725.jpg)
x
_202303271155070725.jpg)
नई दिल्ली : संसद (Parliament) की सदस्यता खत्म होने के बाद पहली बार मीडिया (Media) के सामने आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में पत्रकार (Journalist) को पाठ पढ़ाने की कोशिश की और उन्हें भाजपा (BJP) का एजेंट तक बता दिया। सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने और संसद से सदस्यता खत्म होने के बाद बार-बार पूछे जा रहे सवालों की वजह से राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) में झल्लाए नजर आए। यही वजह है कि राहुल गांधी ने न्यूज 18 के पत्रकार (News 18 reporter) रवि सिसोदिया (Ravi Sisodia) को एक सवाल के जवाब में पाठ पढ़ाने की कोशिश की, जो करीब 10 साल से कांग्रेस कवर कर रहे हैं। जब लोगों को पता चला कि राहुल गांधी ने उस पत्रकार पर अपनी खीज उतारी है, जो 10 साल से कांग्रेस (Congress) कवर कर रहा है तो उनकी खूब आलोचना होने लगी। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को अपनी इस हरकत की वजह से शर्मसार भी होना पड़ा है।
आखिर क्या हुआ था प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) के दौरान शनिवार को एक पत्रकार ने राहुल गांधी से एक सवाल पूछा था, राहुल जी, जो जजमेंट आया है, उसे लेकर भाजपा का आरोप है कि आपने ओबीसी का अपमान किया है। वह पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कह रही है कि आपने ओबीसी का अपमान किया है?
इस पर भड़के राहुल गांधी ने कहा, भैया देखिए- पहले आपका अटेंप्ट यहां से आया, दूसरा अटेंप्ट वहां से आया, तीसरा अटेंप्ट यहां से आया। आप इतना डायरेक्टली भाजपा के लिए काम क्यों कर रहे हो ? थोड़ी डिस्क्रेशन (Discretion) (विवेक) से करो यार। थोड़ा घूम-घामकर पूछो। आपको ऑर्डर दिया गया है क्या ? देखो मुस्कुरा रहे हैं। अगर आप भाजपा (BJP) के लिए काम करना चाहते हो तो उसका झंडा छाती पर लगा लो। फिर मैं उसी तरह जवाब दूंगा। प्रेस का आदमी होने का ढोंग मत करो। हवा निकल गई?' हालांकि, इस सवाल और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के जवाब के बाद जब लोगों को पता चला कि जिस पत्रकार (Journalist) के सवाल पर राहुल गांधी नाराज हुए हैं, वह पिछले 10 सालों से कांग्रेस को कवर कर रहा है तो इसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस की आलोचना शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी की आलोचना की ।
पेशे से पत्रकार आदेश रावल ने ट्विटर पर लिखा, जिस रिपोर्टर (Reporter) को ऐसा कहा गया, वह 15 साल से कांग्रेस (Congress) बीट कवर कर रहे हैं। नेता जी, कांग्रेस का मीडिया (Media) विभाग और मीडिया के बीच की संवादहीनता का यह जीता जागता उदाहरण है। वहीं, इंडिया टीवी के पत्रकार सौरभ शर्मा ने ट्वीट किया, राहुल गांधी ने जिस रिपोर्टर को भाजपा का बिल्ला लगा कर आने को कहा वो कई सालों से कांग्रेस ही कवर कर रहा है। मतलब राहुल गांधी अपनी पार्टी के बीट रिपोर्टर को ही नहीं पहचानते । सवाल बिल्कुल ठीक था, लेकिन रिपोर्टर का चुपचाप अपन सह लेना और बाकी पत्रकारों का हंसी उड़ाना और शर्मनाक है। ट्विटर (Twitter) पर कुछ लोगों ने इसे राहुल गांधी का घमंड बताया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
