✕
एबीएनपी की अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की बैठक का हुआ आयोजन
By EditorialPublished on
अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति (All India Natani Parivar Samiti) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की बैठक दिनांक 26 मार्च 2023 रविवार को छोटी चैपड स्थित सीताराम जी का मंदिर प्रांगण में प्रात 11.00 बजे आयोजित की गई। राष्ट्रीय महामंत्री (National General Secretary) दीनदयाल नाटाणी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री गोविंद नाटाणी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी जून माह में आयोजित की जाने वाली अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन (International conference) के बारे में विस्तृत चर्चा की गई
_202303271739522320.jpg)
x
जयपुर : अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति (All India Natani Parivar Samiti) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की बैठक दिनांक 26 मार्च 2023 रविवार को छोटी चैपड स्थित सीताराम जी का मंदिर प्रांगण में प्रात 11.00 बजे आयोजित की गई। राष्ट्रीय महामंत्री (National General Secretary) दीनदयाल नाटाणी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री गोविंद नाटाणी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी जून माह में आयोजित की जाने वाली अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन (International conference) के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। 25 जून 2023 रविवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन खंडेला धाम सीकर में आयोजित किया जाएगा सम्मेलन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (Former National President) एवं संरक्षक विनय कुमार गुप्ता (Vinay Kumar Gupta) को कार्यक्रम का संयोजक एवं समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रामस्वरूप नाटाणी को सह संयोजक मनोनित किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की बैठक में आगामी वर्षो में किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद नाटाणी की अध्यक्षता में विस्तृत जानकारी दी गई।
सम्मेलन में सम्पूर्ण भारत वर्ष एवम विदेश से लगभग 1500 सदस्यों के उपस्थित होने की संभावना है। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।

Editorial
Next Story
Related News
X
