Baba Khatu Shyam temple
गंगापुर सिटी : मुख्यमंत्री (Chief Minister) सलाहकार एवं विधायक रामकेश मीना (MLA Meena) ने शहर के सामाजिक प्रबुद्धजनों (Social intellectuals) के साथ गंगापुर शहर की शोभा बढा रहे बाबा खाटू श्याम के मंदिर ( Baba Khatu Shyam Temple) पर पहुंचकर दर्शन कर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। बा श्याम के भव्य मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जो कि अन्तिम क्षणों में है, बाबा श्याम भक्तों को निर्देश देकर कहा कि जल्द से जल्द जो कार्य शेष रह गया है, उसको तत्काल पूरा किया जावे जिससे बाबा खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना कर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। इस दौरान पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा वैद्य कालूराम मीणा मनोनीत पार्षद मुकेश खंडेलवाल वीरेंद्र अग्रवाल समाजसेवी (Social worker) गिरधारी ठेकेदार सहित श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। इसके पश्चात सिन्धी कॉलोनी में स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में जाकर ढोक लगाकर प्रार्थना की। सिन्धी समाज के अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी (Executive) ने सिन्धी समाज की ओर से विधायक मीना का मंदिर परिसर में झूलेलाल की दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Editorial

Editorial

Next Story