Theft
मुंबई: कांदिवली में एक मेडिकल (Medical) व्यवसायी के घर सेंधमारी का मामला सामने आया है। सेंधमारों ने फ्लैट में घुसपैठ कर अलमारी से करीब पांच लाख रुपये कैश चुराये और फरार हो गये। समता नगर पुलिस (Police) ने सेंधमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन चुन्नीलाल चौधरी कांदिवली के ठाकूर विलेज में रहते हैं और वहां उनके मालिकाना हक की मयूर मेडिकल (Mayur Medical) नाम की दुकान है। मंगलवार को नितिन अपनी पत्नी के साथ दुकान में थे जबकि उनकी बेटी स्कूल (School) गई थी। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे के बीच जब उनके घर में कोई नहीं था, अज्ञात चोर ने फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गये। चोरों ने अलमारी में रखी पांच लाख रुपये की नकदी चुरा ली और चंपत हो गये। बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात शख्स चोरी (Theft) कर ऑटो रिक्शा (Auto Riksha) से फरार होता नजर आया है। पुलिस को यह जानकारी दे दी गई है। पुलिस चोर (Thief) की तलाश में जुटी है।
Next Story