✕
सांसदी जाने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में बोले राहुल-
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा (Loksabha) की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद शनिवार को कहा कि वह लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे हैं और डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अडाणी समूह (Adani Group) से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिए उन पर ओबीसी (OBC) समुदाय के अपमान का आरोप लगा रही है।
_202303261336442401.jpg)
x
नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा (Loksabha) की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद शनिवार को कहा कि वह लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे हैं और डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अडाणी समूह (Adani Group) से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिए उन पर ओबीसी (OBC) समुदाय के अपमान का आरोप लगा रही है।
'अदाणी समूह (Adani Group) पर सवाल पूछना जारी रखूंगा'
राहुल गांधी ने कहा, असली सवाल यह है कि अदाणी समूह में 20 हजार करोड़ रु. का निवेश किया गया है, वो पैसा किसका है? उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) इससे डरे हुए थे कि वह फिर से सदन में अडाणी मामले पर बोलेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, अदाणी जी की शेल कंपनी हैं, उनमें 20 हजार करोड़ किसी ने निवेश किया है, ये पैसे किसके हैं ? यह सवाल मैंने पूछा। मोदी जी और अडाणी जी के रिश्ते के बारे में पूछा। मेरी बातों को सदन की कार्यवाही से हटाया गया।
'अदाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए खेला जा रहा खेल'
राहुल ओबीसी (OBC) समुदाय के अपमान करने के भाजपा (BJP) के आरोप पर कहा कि मैंने हमेशा भाईचारे की बात की है, यह (मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामला ) ओबीसी के बारे में नहीं है। अयोग्य ठहराने, मंत्रियों द्वारा आरोप लगाने का पूरा खेल अदाणी मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए खेला गया। अगर वे मुझे स्थायी रूप से भी अयोग्य करार दे देते हैं तब भी मैं अपना काम करता रहूंगा। मैं यहां भारत (India) के लोगों की लोकतांत्रिक आवाज की रक्षा करने के लिए हूं। ऐसा करता रहूंगा, मैं किसी से नहीं डरता ।
'लोकसभा (Loksabha) में बोलने का मौका नहीं मिला'
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, मेरे बारे में मंत्रियों ने झूठ बोला, जबकि मैंने कोई ऐसी बात नहीं की थी जिसका दावा किया गया था। मैंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि मुझे जवाब देने का मौका मिले। मैं स्पीकर के चैंबर में गया। मैंने कहा कि यह कानून है, नियम है। इन लोगों ने झूठा आरोप लगाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
