Lalu Giriraj

पटना : शुक्रवार को रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सांसदी जाने पर अपने पिता लालू प्रसाद की बात की और अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने वह बोल दिया है, जो रोहिणी नहीं लिख-बोल सकी थीं। गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का श्राप लगा है। जब चारा घोटाले में आदेश आने पर लालू यादव की सदस्यता जाने वाली थी तो राहुल गांधी ने इससे राहत देने वाला अध्यादेश फाड़ दिया था, अब लालू के श्राप के कारण ही राहुल के कोर्ट (Court) से दोषी साबित होते ही सांसदी गई है।
गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने क्या कहा
केंद्रीय मंत्री (Central minister) गिरिराज सिंह अभी बिहार में हैं। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सांसद (Member of parliament) जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में लालू प्रसाद यादव को याद किया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का श्राप लगा है। जब चारा घोटाले में आदेश आया था और लालू प्रसाद की सदस्यता जाने वाली थी, तब राहुल गांधी उनसे नहीं मिलते थे। राहुल गांधी ने तब ऐसे मामले में अपील के प्रावधान से संबंधित अध्यादेश को फाड़ दिया था। तब लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को श्राप दिया था, अब वह फलित हुआ है।
रोहिणी ने क्या लिखा था
लालू को किडनी देकर उनकी जान बचाने वाली बेटी रोहिणी आचार्या
(Rohini Acharya)
ने शुक्रवार को लिखा था- भाजपा का चाल चरित्र पापा सब समझते थे। इसीलिए तो 2013 में इन्होंने इस अध्यादेश का विरोध किया था। उन्हें पहले से ही अनुभूति थी कि अगर भूल से भी भाजपा सत्ता (BJP government) में आ गई तो इसी अध्यादेश के बल पर देश के लोकतंत्र को कुचला करेगी और आज वही हुआ। राहुल गांधी जी नासमझी के शिकार हो गए और जाने-अनजाने में ही ऐसी गलती कर बैठे, जिसकी सजा आज देश के विपक्षी पार्टी के नेताओं को झूठे केस मुकदमों की जाल में उलझ कर अपनी सदस्यता गंवानी पड़ रही है।

Editorial

Editorial

Next Story