✕
बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला
By EditorialPublished on
बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ हाथीपोल थाने में धार्मिक भावनाएं (Religious feelings) भड़काने का मामला दर्ज करवाया गया है। यह प्रकरण पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कांस्टेबल द्वारा दर्ज करवाया गया है, जिसमें शास्त्री पर धर्मसभा में कुंभलगढ़ में हरे झंडे हटाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने का आरोप है।
_202303251502074940.jpg)
x
_202303251502074940.jpg)
उदयपुर : बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ हाथीपोल थाने में धार्मिक भावनाएं (Religious feelings) भड़काने का मामला दर्ज करवाया गया है। यह प्रकरण पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कांस्टेबल द्वारा दर्ज करवाया गया है, जिसमें शास्त्री पर धर्मसभा में कुंभलगढ़ में हरे झंडे हटाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को गांधी ग्राउण्ड में हुई हिन्दू नववर्ष (Hindu New Year) पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा था कि कुम्भलगढ़ किले में जो 100 हरे झंडे लगे हैं, वहां भगवा झंडा लगवाओ। इस घटना के बाद पांच युवा कुंभलगढ़ पहुँच गए और वहां पर विवाद करने का प्रयास किया था। पुलिस (Police) ने इसे धार्मिक हिंसा भड़काने वाला माना है। उनके इस बयान पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह ने हाथीपोल थाने में दर्ज करवाया है।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का बयान भड़काऊ और विवादित है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एएसपी सिटी चन्द्रशील ठाकुर ने बताया पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया। इसी बयान के बाद गुरूवार रात कुछ युवाओं ने कुम्भलगढ़ किले पर उत्पात मचाने की कोशिश भी की। इनमें से 5 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ केलवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरूवार को गांधी ग्राउण्ड में आयोजित धर्म सभा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ कथा मर्मज्ञ पंडित देवकीनंदन ठाकुर और बांसवाड़ा के संत उत्तम स्वामी सहित कई संत-महात्मा मंच पर मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
