Accident
उदयपुर : संभाग के राजसमंद जिले के देलवाड़ा थाना क्षैत्र में एमबी चिकित्सालय (MB Hospital) में संविदा पर कार्यरत ठेका कर्मचारी अपने महिला सहकर्मी के विवाह समारोह में नाथद्वारा गये। नाथद्वारा से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से कार (Car) का टायर फटने से दो पलटी खा गई और उसमें सवार एक की मौत हो गई और चार घायल हो गये। जानकारी के अनुसार एमबी चिकित्सालय में गुड़गांव के ठेकेदार सुनील कुमार लाठी के ठेके के अधीन कार्य कर रहे कम्प्यूटर (Computer) के ठेका ऑपरेटर नरेश (25) पुत्र मांगीलाल लौहार निवासी खारसिया भानसोल मावली हाल हिरणमगरी सेक्टर 7 अपनी अल्टो कार से साथी कर्मचारी शुभम (28) पुत्र अर्जुन आमेटा निवासी विनायक नगर रामगिरी बड़गांव, विश्वजीत (22) पुत्र रणजीत सिंह कीकावत निवासी स्वराज नगर सेक्टर 11, मुकुल (26) पुत्र हिरालाल गहलोत निवासी सेक्टर 14, मुकेश (26) पुत्र मनमोहन माली निवासी रामपुरा के साथ अपनी सहकर्मी प्रियंका की शादी में शामिल होने के लिए गत 9 मार्च को नाथद्वारा गये थे।
Editorial

Editorial

Next Story