चातुर्मास
भुसावर : पडौसी देश नेपाल (Nepal) के वीरगंज में चातुर्मास को लेकर जा रहे आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि आनंद कुमार और मुनि विकास कुमार (Muni Vikas Kumar) का गाँव कमालपुरा में मंगल प्रवेश हुआ। जिनका जैन श्रावक श्राविकाओं सहित आमजन द्वारा स्वागत किया गया। वहीं मुनि आनन्द कुमार के मंगल प्रवेश को लेकर श्रावकों में काफी उत्साह दिखाई दिया। वहीं मुनि आनन्द कुमार द्वारा प्रवचन देते हुए कहा कि जैन धर्म श्वेतांबर तेरापंथ के नवें आचार्य तुलसी ने जो अणुव्रत का संदेश दिया उसका उद्देश्य सोए संसार को जगाने का है। अणु का मतलब छोटा और व्रत का मतलब नियम है। छोटे छोटे व्रतों को स्वीकार करते है वो ही नियम है।
Next Story