Modi
वाराणसी : करीब चार माह बाद चैत्र नवरात्र (Chaitra navratri) के तीसरे दिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) के दौरे पर पहुंचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए काशीवासियों से अपना जोड़ा। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भोजपुरी में भाषण की शुरूआत करने वाले प्र.म. मोदी ने कहा कि आज केंद्र में जो सरकार है और यूपी (UP) में जो सरकार (Government) है वो गरीब की चिंता करने वाली सरकार है, गरीब की सेवा करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि आप लोग भले ही मुझे प्रधानमंत्री बोलें लेकिन मोदी तो खुद को आपका सेवक ही मानता है। उन्होंने कहा कि काशी के विकास की चर्चा आज पूरे देश और दुनिया में हो रही है। जो भी काशी आ रहा है वो यहां से नई ऊर्जा लेकर जा रहा है। मुझे देश- विदेश में मिलने वाले लोग बताते हैं कि वो किस तरह विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण से मंत्रमुग्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
(CM Yogi Adityanath)
के साथ डॉ संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के मैदान में बने मंच पर दोपहर 1.12 बजे पहुंचे। 1780 करोड़ की 28 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। जनसभा में मौजूद हजारों की भीड़ ने हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से प्र.म. का स्वागत किया ।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि नवरात्रि का पुण्य समय है, आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन है। ये मेरा सौभाग्य है इस पावन अवसर पर आज मैं काशी की धरती पर आप सब के बीच हूं। आज काशी (Kashi) में पुरातन और नूतन 'दोनों स्वरूपों के दर्शन एक साथ हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शनिवार यानी 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ की दूसरी पाली का पहला साल पूरा होने जा रहा है। दो/तीन दिन पहले ही योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड (Record) भी बनाया है।
Editorial

Editorial

Next Story