✕
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर बैठक
By EditorialPublished on
भगवान महावीर स्वामी का 2622वां जन्म (Mahavir Janma) कल्याणक महोत्सव (Kalyanak Mahotsav) 4 अप्रैल को आयोजित होगा। इसकी तैयारियों हेतु चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर (Jain Mandir) भूलेश्वर ट्रस्ट, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुलालवाडी ट्रस्ट, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कालबादेवी ट्रस्ट,

x

मुंबई : भगवान महावीर स्वामी का 2622वां जन्म (Mahavir Janma) कल्याणक महोत्सव (Kalyanak Mahotsav) 4 अप्रैल को आयोजित होगा। इसकी तैयारियों हेतु चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर (Jain Mandir) भूलेश्वर ट्रस्ट, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुलालवाडी ट्रस्ट, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कालबादेवी ट्रस्ट, सीमंधर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर झवेरी बाजार ट्रस्ट के ट्रस्टियों की बैठक भूलेश्वर मंदिर में रखी गई। सुरेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर सामूहिक रथ उत्सव शोभायात्रा एवं व्यवस्था के साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। वंसत दोषी, दिनेश पांडे, अशोक दोषी, राजेश दोषी, उल्लास जैन, विनोद शाह, जगदीश शाह, रमेश बोहरा, रमणीक बक्शी, मनोज जैन, प्रवीण जैन की उपस्थिति रही। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story
Related News
X

