✕
वाशी में महावीर जन्म कल्याणक आयोजन
By EditorialPublished on
वाशी में महावीर इंटरनेशनल (Mahaveer International) के तत्वाधान में महावीर जन्म (Mahavir birth) कल्याणक का आयोजन 4 अप्रैल को किया जाएगा। प्रातः जैन मंदिर से रैली का शुभारंभ होगा। इसमें विभिन्न झांकियां, वरघोड़ा, पालकी एवं बैंड बाजों के साथ रैली का आयोजन होगा

x

मुंबई : वाशी में महावीर इंटरनेशनल (Mahaveer International) के तत्वाधान में महावीर जन्म (Mahavir birth) कल्याणक का आयोजन 4 अप्रैल को किया जाएगा। प्रातः जैन मंदिर से रैली का शुभारंभ होगा। इसमें विभिन्न झांकियां, वरघोड़ा, पालकी एवं बैंड बाजों के साथ रैली का आयोजन होगा जिसमें जैन समाज (Jain society) की सभी संस्थाओं का सहयोग रहेगा। सभी जैन संघों के इस सामूहिक कार्यक्रम में साधु साध्वियों का सानिध्य रहेगा। महावीर इंटरनेशनल मुंबई (Mahavir International Mumbai) चेयरमैन डॉ बलवंत चोरड़िया ने बताया कि मुख्य कोऑर्डिनेटर भंवरलाल बोहरा, डॉ अनिल छाजेड़, राजू दुग्गड, राजू शाह, नरेश संघवी, लवकेश जैन, धर्मेंद्र श्रीमाल, प्रवीण डांगी, विपिन सदानंद, विनोद बापना, महावीर सोनी, राज़ेश साबद्रा, राकेश चोरडीया, अनिल शेट्टी तैयारियों में लगे हुए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
