SET exam
भरतपुर : गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (University) बॉसवाड़ा की ओर से आयोजित सैट-2023 परीक्षा (SAT-2023 Examination) का आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा जिसके एमएसजे कॉलेज (MSJ college) के प्राचार्य ओमप्रकाश सोलंकी को सम्भाग समन्वयक नियुक्त किया है। इस परीक्षा के लिए शहर में 34 परीक्षा केन्द्रों पर 11,407 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस अधीक्षक (Police Officer) की ओर से दो पुलिसकर्मियों की नियुक्ति एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से प्रत्येक केन्द्र पर दो स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा में नियुक्त किए गए राजकीय एवं निजी केन्द्राधीक्षकों, केन्द्र पर्यवेक्षकों को शुक्रवार को कॉलेज के केन्द्रीय हॉल में प्राचार्य एवं समन्वयक ओमप्रकाश सोलंकी एवं सह समन्वयक डॉ. महेश कुमार गुप्ता की ओर से प्रशिक्षण
(Training)
दिया गया। प्राचार्य सोलंकी ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा के सफल संचालन के लिए पाँच उडनदस्ता दल का गठन किया गया है जिसमें से तीन जिला प्रशासन के द्वारा, एक उडनदस्ता दल महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से एवं एक उडनदस्ता दल सम्भाग समन्वयक ओमप्रकाश सोलंकी की ओर से गठित किया गया है। इस बार विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार जिला संचालन समिति ने सभी निजी परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत वीक्षक, एक केन्द्राधीक्षक राजकीय कार्मिक नियुक्त किए हैं। सोलंकी ने बताया कि परीक्षा 26 मार्च को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक पारी आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल आईडी (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राईविंग लाइंसेस) लाना आवश्यक है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा समय से एक घण्टे पूर्व प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रवेश होगा।
Editorial

Editorial

Next Story