✕
जोधपुर में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़
By EditorialPublished on
व्यापारियों पर फायरिंग करने के आरोपियों पकड़ने गई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से 5 राउंड फायर हुए। वारदात जोधपुर के ओसियां इलाके में शुक्रवार दोपहर 3 बजे हुई। एक गोली हिस्ट्रीशीटर (History-sheeter) के पैर में लगी। पुलिस (Police) ने हिस्ट्रीशीटर समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
_202303251736247653.jpg)
x
_202303251736247653.jpg)
जोधपुर : व्यापारियों पर फायरिंग करने के आरोपियों पकड़ने गई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से 5 राउंड फायर हुए। वारदात जोधपुर के ओसियां इलाके में शुक्रवार दोपहर 3 बजे हुई। एक गोली हिस्ट्रीशीटर (History-sheeter) के पैर में लगी। पुलिस (Police) ने हिस्ट्रीशीटर समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस को देखकर भागने लगा बदमाशः
दरअसल, लोहावट (Irony) थाना क्षेत्र के फलोदी स्टेट हाईवे (Phalodi State Highway) के देवराज नाडा पश्चिम ढाणी के पास तीन किराना की दुकानों पर बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने पड़ताल की तो इसमें निंबाराम गैंग का नाम सामने आया था। पुलिस ने टीम बनाकर तलाशी शुरू की। ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव (SP Dharmendra Singh Yadav) ने बताया कि सुबह 11 बजे उसके ओसियां के पास मंडावा की पहाड़ियों में छिपे होने की सूचना मिली थी। टीम बदमाश का पीछा करते हुए 3 बजे मंडावा की पहाड़ियों तक पहुंची।
पुलिस से बचने की फिराक में निंबाराम ने 3 राउंड फायर कर दिए। इस पर पुलिस टीम में मौजूद कॉन्स्टेबल भवानी सिंह ने 2 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली निंबाराम के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद भी वह फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस (Police) की टीम ने उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेने के बाद उसे ओसियां के सरकारी हॉस्पिटल में लाया गया, जहां से उसे जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
हॉस्पिटल (Hospital) में पुलिस के जवान तैनात :
एएसपी सुनील पंवार के नेतृत्व में मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। आरोपी (Accused) के ठीक होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। पूछताछ में भी कई राज खुल सकते हैं। पुलिस जांच में सामने आया था कि निंबाराम ने 0044 गैंग बना रखी थी। गैंग इस एरिया में एक्टिव थी।
निंबाराम का जोधपुर (Jodhpur) के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। यहां पर हथियारबंद जवान भी तैनात किए गए हैं।
हथियारों की तस्करी में निंबाराम एक्टिव:
गौरतलब है की जोधपुर में पिछले कुछ सालों में हथियारों की तस्करी बढ़ी है। पुलिस लगातार हथियार तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। हथियारों की बरामदगी से लेकर हथियार रखने के आरोपी पुलिस हिरासत में आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निंबाराम से पूछताछ में ये पता लगने की संभावना है की ये किस राज्य से हथियार लाता है ।
निंबाराम ने सोशल मीडिया (Social Media) पर 004, 005 नाम से दो गैंग बना है । आरोपी से पहले भी ऑटोमैटिक गन बरामद हुई थी। पुलिस को अंदेशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों (Rural areas) में ये बड़ी तादात में हथियार सप्लाई करता था। निंबाराम के खिलाफ 14 मामले दर्ज है। इनमें बीकानेर, चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) समेत जोधपुर के मथानिया, बनाड़, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और ग्रामीण के बिलाड़ा, लोहावट थाना क्षेत्रों में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अधिकांश मामले हथियार तस्करी और आर्म्स एक्ट के हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
