✕
राहुल गांधी की सांसदी जाने पर बोली कांग्रेस- हम लड़ेंगे
By EditorialPublished on
सूरत (Surat) की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा (Loksabha) की सदस्यता रद्द कर दी गई। है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा ।
_202303250913417069.jpg)
x
_202303250913417069.jpg)
नई दिल्ली : सूरत (Surat) की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा (Loksabha) की सदस्यता रद्द कर दी गई। है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी (Congress party) ने कहा है कि वे इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा, हम कानूनी और राजनीतिक (Political) दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री से जुड़े अडानी महाघोटाले में जेपीसी के बजाय राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया गया है। भारतीय लोकतंत्र (Indian democracy) ओम शांति। बता दें कि राहुल गांधी केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। वह आपके और इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। हर षड्यंत्र के बावजूद वह यह लड़ाई हर कीमत पर जारी रखेंगे और इस मामले में न्यायसंगत कार्यवाही करेंगे। लड़ाई जारी है।
वहीं कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) ने कहा, भाजपा उन्हें (राहुल गांधी को) अयोग्य ठहराने के सभी हथकंडे आजमाए । जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो रखना नहीं चाहते लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
