✕
तीन दिन में 1721 दिव्यांगों को मिलेगी राहत
By EditorialPublished on
दिव्यांगों (Disabled) की मदद के लिए 3 दिन तक चलने वाला बड़ा शिविर शुक्रवार को रामबाग परिसर में शुरू हुआ। भारत सेवा संस्थान और भगवान महावीर (Lord mahavir) विकलांग सेवा समिति की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जा रहे हैं साथ ही उन्हें ट्राईसाईकिल (Tricycle) और व्हीलचेयर (Wheelchair) भी भेंट (Gift) की जा रही है।
_202303251806476549.jpg)
x
_202303251806476549.jpg)
जोधपुर : दिव्यांगों (Disabled) की मदद के लिए 3 दिन तक चलने वाला बड़ा शिविर शुक्रवार को रामबाग परिसर में शुरू हुआ। भारत सेवा संस्थान और भगवान महावीर (Lord mahavir) विकलांग सेवा समिति की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जा रहे हैं साथ ही उन्हें ट्राईसाईकिल (Tricycle) और व्हीलचेयर (Wheelchair) भी भेंट (Gift) की जा रही है।
भारत सेवा संस्थान (India Service Institute) के प्रभारी नरपत सिंह कछवाह ने बताया कि दिन दिन तक चलने वाले इस शिविर के लिए 1721 दिव्यांगों ने पंजीयन करवाया है। विश्व में जोधपुर (Jodhpur) जिले के साथ ही आसपास के कस्बों के दिव्यांगों को भी लाभान्वित किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में संस्थान के ट्रस्टी जसवंत सिंह कच्छवाह, पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी और शहर विधायक मनीषा पवार भी शामिल हुई।
मुख्यमंत्री (Chief Minister) भी होंगे समापन समारोह में शामिल:
15 दिन तक चलने वाले दिव्यांग सहायता शिविर (Handicapped Aid Camp) का समापन रविवार 26 मार्च को महा मंदिर रामबाग पर किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। सीएम गहलोत खुद भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष है।
कई सालों से काम कर रही मेहता की संस्थाः
भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति (Bhagwan Mahavir Handicapped Service Committee) पिछले कई सालों से दिव्यांगों के लिए काम कर रही है। इसके संस्थापक डी आर मेहता खुद हर स्थान पर लगने वाले दिव्यांगों के कृत्रिम अंग उपकरण शिविर की मॉनिटरिंग करते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
