Bindori
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) में इन दिनों गणगौर उत्सव की धूम चल रही है। प्रदेशभर के अधिकतर घरों में सुबह से ही गौर गौर गणपति की गूंज सुनने को मिली। इस दौरान महिलाओं ने सुबह गणगौर माता का पूजन किया। उसके बाद सभी महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ कॉलोनी (Colony) की गलियों में बिन्दौरी (Bindori) निकाली।
राजधानी (Capital) जयपुर (Jaipur) में सुबह से ही गणगौर पूजने वाली महिलाओं ने टोलियां बनाकर निकली। महिलाओं के साथ ही दुल्हा-दुल्हन (Bride and groom) बनी बच्चियां भी नजर आईं। महिलाओं (Women) ने माता गणगौर के गीत गाए और अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना की । गणगौर पूजा के लिए महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर गीत गाती हुई चली। गौरतलब है कि शीतला अष्टमी के दिन से ही पक्की गणगौर की पूजा शुरू हो गई थी। साथ ही गणगौर पूजन करने वाली महिलाएं प्रतिदिन शाम को गणगौर के गीत गाते हुए स्वांग रचाया। विवाह के आयोजन की तरह ही महिलाओं की ओर से गणगौर की बिंदोरी निकाली गई। सिविल लाइन के शान्ति नगर में बिन्दोरी निकालने के दौरान स्थानीय निवासी राधारानी, रतना, अन्नू, नीतू शर्मा, रीना शर्मा, सोनू सैनी, शिखा दुबे, वैष्णवी, अनुभवी व ख्याति आदि शामिल हुई।

Editorial

Editorial

Next Story