✕
दिल्ली - अजमेर चलेगी वंदे भारत
By EditorialPublished on
रेल यात्रियों (Train passengers) को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए सरकार का वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू करने पर ज्यादा जोर है। अब तक 10 वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च किया जा चुका है और जल्द ही दो और ट्रेनों की शुरूआत होने वाली है।
_202303240943407455.jpg)
x
नई दिल्ली : रेल यात्रियों (Train passengers) को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए सरकार का वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू करने पर ज्यादा जोर है। अब तक 10 वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च किया जा चुका है और जल्द ही दो और ट्रेनों की शुरूआत होने वाली है। इसमें एक वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से अजमेर (New Delhi to Ajmer) वाया जयपुर चलाई जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यात्रियों को समय कम लगेगा। पहले माना जा रहा था कि वंदे भारत दिल्ली से जयपुर के बीच चलेगी, लेकिन अब पता चला है। कि यह दिल्ली से अजमेर चलेगी और जयपुर इसका एक स्टोपेज होगा। पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी घोषणा की थी कि वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत 10 अप्रैल (April) से पहले होने की उम्मीद है। नॉर्थ वेस्टर्न (North western) रेलवे को भी उम्मीद है कि वंदे भारत ट्रेन अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, नए प्रपोजल में कहा गया है कि वंदे भारत ट्रेन अजमेर और नई दिल्ली के बीच वाया जयपुर चलेगी।
दिल्ली-जयपुर-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस रूट और टाइमिंग :
आने वाले दिनों में दिल्ली से अजमेर के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में छह दिन चलेगी। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होने की उम्मीद है । यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार चल सकती है। यानी कि हफ्ते में बुधवार को छोड़कर बाकी के दिनों में वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अजमेर वाया जयपुर चलाई जा सकती है। वहीं, टाइमिंग (Timing) की बात करें तो अजमेर से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की अजमेर से सुबह 6.10 पर चलेगी और फिर दोपहर 12.15 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। दोनों शहरों के बीच लगभग 6 घंटे का समय लगेगा। बीच में जयपुर, अलवर, गुरूग्राम में स्टोपेज बनाया जा सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
