Crime
मुंबई : मुंबई (Mumbai) की सहार पुलिस ने दुबई से मुंबई जा रहे दो यात्रियों को कथित तौर पर शराब के नशे में फ्लाइट (Flight) में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंडिगो (Indigo) की ओर से शिकायत मिलने के बाद एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी। बता दें कि गिरफ्तार यात्रियों के नाम दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा हैं। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दी है। अधिकारी ने कहा कि विमान के बुधवार को मुंबई में उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और यहां की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
दो इंडिगो यात्रियों को आईपीसी की धारा 336 और विमान नियमों की धारा 21,22 और 25 के तहत नशे में होने और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था लेकिन धाराएं जमानती होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई थी। मामले में आगे की जांच चल रही है। इसकी जानकारी डीसीपी (DCP) दीक्षित गेदाम, मुंबई पुलिस ने दी है। इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि दुबई से मुंबई के लिए उड़ान 6E 1088 पर यात्रा करने वाले दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन लगातार जारी रखा।
Next Story