car fire

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर में गुरुवार को एक बस की टक्कर से कार (Car) में आग (fire) लग गई। कार सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसा शहर के झालामंड चौराहे के पास हुआ। देखते ही देखते कार से आग की तेज लपटें उठने लगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड (Fire brigade) मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि तब तक कार पूरी जल गई। जानकारी के अनुसार मांगू सिंह चौहान अल्टो कार से मोगड़ा वर्कशॉप (Workshop) से जोधपुर की तरफ आ रहा था । पाल रोड पर झालामंड चौराहे के पास पहुंचने पर उसे एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे कार में आग लग गई। मांगू सिंह ने तुरंत ही कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से उसका चेहरा मामूली झुलस गया। देखते-देखते कार आग का गोला बन गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के अंदर फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। सड़क पर जलती कार को देखने लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद झालामंड चौकी से पुलिस (Police) भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
Next Story