✕
अवैध 'दरगाह' पर चला शिंदे सरकार का बुलडोजर
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) सुप्रीमो राज ठाकरे (Raj Thackeray) की चेतावनी के बाद मुंबई (Mumbai) मेंमाहिम बीच (Mahim Beach) पर निर्माणाधीन दरगाह (Dargah) को ध्वस्त किया गया है

x
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) सुप्रीमो राज ठाकरे (Raj Thackeray) की चेतावनी के बाद मुंबई (Mumbai) मेंमाहिम बीच (Mahim Beach) पर निर्माणाधीन दरगाह (Dargah) को ध्वस्त किया गया है। अतिक्रमण स्थल को बुलडोजर (Bulldozer) के जरिए तोड़ा गया है। नगर निगम की टीम भी भी इसे ध्वस्त कर रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने लगाया था आरोप
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने आरोप लगाया था कि माहिम बीच (Mahim Beach) पर अवैध दरगाह का निर्माण किया जा रहा है। राज ठाकरे के सवाल उठाते ही गुरुवार सुबह बुलडोजर माहिम बीच पर पहुंच गई। अतिक्रमण स्थल को तोड़े जाने के दौरान दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। राज ठाकरे ने आरोप लगाया था कि यहां अवैध रूप से एक दरगाह का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच 'दरगाह' (Dargah) के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया।
राज ठाकरे (Raj Thackeray) की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने 22 मार्च को एक रैली के दौरान चेतावनी दी थी। राज ठाकरे ने कहा था कि माहिम बीच पर समुद्र में अवैध निर्माण हुआ है। उन्होंने इसका एक वीडियो (Video) भी दिखाया था। ठाकरे ने इस दौरान कहा कि माहिम बीच पर एक अनाधिकृत मजार बना दी गई है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक महीने के भीतर इसे नहीं तोड़ा गया तो उसके पास बड़ा गणपति का मंदिर बना दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे की चेतावनी देने के बाद अधिकारियों ने अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया। अधिकारियों के आदेश पर ही अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
