Acharya Mahashraman
मुम्बई : आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के मुंबई (Mumbai) में होने वाले चातुर्मास की तैयारियां को लेकर शंखनाद महासूर्य के आगमन का आयोजन रविवार को होगा। चातुर्मास के लिए घोड़बंदर रोड पर नंदनवन बसाया जा रहा है। यहाँ साधु -साध्वी 5 महीने तक धर्म अध्यात्म की गंगा बहाएंगे।
इस हेतु आयोजित बैठक में चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड ने स्वागत किया। बीसी भलावत, मुख्य प्रबंधक मनोहर लाल गोखरू ने विचार रखे। महामंत्री (General Secretary) सुरेंद्र कोठारी ने अब तक की प्रगति की जानकारी दी। महामंत्री महेश बाफना ने प्रस्तावना रखी। संदीप कोठारी ने आवास व्यवस्था, भूपेश कोठारी ने पांडाल व्यवस्था, महेंद्र तातेड ने भोजनशाला के कार्य की प्रगति की जानकारी दी।
महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण ने महिला शक्ति को अधिक दायित्व देने की बात कही। प्रवास व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष गोतम कोठारी ने परिसर अवलोकन कार्यक्रम की जानकारी दी।
भंवरलाल कर्णावट, नरेंद्र तातेड, कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना, मंत्री दीपक डागलिया, बाबूलाल बाफना, राज सिंघवी, सुनीता परमार,सुमन बच्छावत ,प्रेमलता सिसोदिया ने विचार रखे। मनीष कोठारी,चांद रतन दुग्गड,कमलेश बोहरा,प्यारचंद मेहता ,दलपत बाबेल,अमृत खांटेड,नरेश मेहता ,भगवती लाल धाकड़,पारस कोठारी ,सुरेश राठौड़ ,चंद्र प्रकाश बोहरा राकेश बोहरा,नरेश मेहता ,पंकज लोढ़ा ,प्यारचंद मेहता, दलपत बाबेल,कमल मेहता, पंकज लोढ़ा राकेश बोहरा कपिल सिसोदिया चेतन परमार भी उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story