✕
सोनू निगम के घर से 72 लाख रुपये की चोरी
By EditorialPublished on
गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) के 76 वर्षीय (Year old) पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में उनके पिता के ही पूर्व ड्राइवर (Former driver) के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि गायक के पिता अगम कुमार निगम अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं।
_202303241429053007.jpg)
x
_202303241429053007.jpg)
मुंबई : गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) के 76 वर्षीय (Year old) पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में उनके पिता के ही पूर्व ड्राइवर (Former driver) के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि गायक के पिता अगम कुमार निगम अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सोनू की छोटी बहन निकिता ने चोरी की शिकायत ओशिवारा पुलिस (Police) थाने में दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, अगमकुमार के पास लगभग आठ महीने से रेहान नाम का व्यक्ति ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था, लेकिन हाल ही में उसे हटा दिया गया, क्योंकि उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। अधिकारी ने बताया कि 19 मार्च दोपहर अगम कुमार दोपहर के भोजन के लिए वर्सोवा इलाके में निकिता के घर गए और कुछ देर बाद लौटे। शाम को उन्होंने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि लकडी की अलमारी में रखे डिजिटल (Digital) लाकर से रुपये गायब हैं। अधिकारी ने बताया कि निकिता की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस (Police) ने चोरी और घर में घुसने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 454 और 457 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि जांच जारी है। फिलहाल पुलिस ने सोनू निगम (Sonu Nigam) के 76 वर्षीय पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में उनके पिता के ही पूर्व ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
