✕
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज
By EditorialPublished on
शहर (City) के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी (Marriage) का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज (Case registered) करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार एक पीड़िता ने आरोपी गौतम सोनी पुत्र गोविन्द सोनी निवासी कालाजी गोराजी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि उसके पुत्र-पुत्री गुम होने पर तलाश के लिए आरोपी से संपर्क किया।
_202303241504374673.jpg)
x
_202303241504374673.jpg)
उदयपुर : शहर (City) के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी (Marriage) का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज (Case registered) करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार एक पीड़िता ने आरोपी गौतम सोनी पुत्र गोविन्द सोनी निवासी कालाजी गोराजी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि उसके पुत्र-पुत्री गुम होने पर तलाश के लिए आरोपी से संपर्क किया।
इस पर आरोपी (Accused) ने उसे बच्चे तलाश करने का विश्वास दिया तथा इसके लिए हवन करने तथा अन्य काम करने के लिए दो लाख रूपये ले लिए। इस दौरान लगातार सम्पर्क में रहने पर शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसे अपने साथ रखा तथा दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। गत दिनों शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने आनाकानी करनी शुरू कर दी। बाद में पता चला कि आरोपी के कई महिलाओं के साथ संबंध है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
