धीरेंद्र शास्त्री
उदयपुर : बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) और प्रसिद्ध कथावाचक ने हिन्दू नवर्ष (Hindu New Year) के अवसर पर एक विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए वर्ष 2024 में भारत (India) को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। हजारों युवाओं की उपस्थिति में दोनों संतों ने मंच से खुलेआम हिन्दू राष्ट्र को लेकर स्पष्ट रूप से कहा कि जो हिन्दू राष्ट्र बनाएगा वो ही 2024 में गद्दी पर आए। बांसवाड़ा से आए महंत उत्तम स्वामी ने भी इस मांग को दोहराते हुए कहा कि भारत में हिन्दू राष्ट्र है और भारत के आस-पास के देशों को भी हिन्दू राष्ट्र बनाना होगा। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर
(Devkinandan thakur)
ने लव जिहाद पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि हर सनातनी बच्ची की सुरक्षा की जिम्मेदारी महंतों और समाज सेवियों की है ।
उदयपुर में अखिल भारतीय समाजोत्सव समिति और नगर निगम की ओर से हिन्दू नववर्ष (Hindu New Year) पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई और गांधी ग्राउण्ड में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को सम्बोधित करते हुए प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने वहां पर मौजूद हजारों युवाओं को हिन्दू राष्ट्र का संकल्प दिलवाया। शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है और जो भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाएगा देश का युवा उसके साथ है। साथ ही कहा कि हिन्दुओं को एकजुट रहना होगा और जातियों में नहीं बंटना है। सभी पहले हिन्दू है और बाद में जातियों में आते है। यदि किसी हिन्दू पर संकट आता है तो जातियों में बंटने के बजाए उसकी मदद करनी है। शास्त्री ने कहा कि लोगों ने हमे जातियों में बांटकर हम पर जुर्म किया और फूट डालकर राज किया। अब सभी को एक जुट होना होगा। प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना ही होगा, जो देश को न्दूि राष्ट्र घोषित करेगा देश का युवा उसके साथ है और 2024 में वो ही देश की गद्दी पर आएगा। इसके साथ ही कथावाचक ठाकुर ने लव जिहाद पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि लव जिहाद से शादी की जाती है और बाद में उसका धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। इसके साथ ही कहा कि देश की सरकार
(Government)
को जनसंख्या नियंत्रण का कानूना बनाना होगा और यह भी कानून बनाना होगा कि सनातनी बच्च केवल सनातनी से ही शादी करेगा। इस मौके पर महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने कहा कि देश चित्तौड़ में जो जौहर किया था, वह सनातन धर्म के लिए किया गया था। स्वामी ने कहा कि हिन्दू धर्म पहाड़, पेड़ से नहीं पाताल से आया है। साथ ही कहा कि यदि दूसरे भी अपने पूर्वजों को याद करें तो कोई कृष्ण का, कोई राम तो कोई अर्जुन का वंशज होगा। साथ ही कहा कि हिन्दू परिवार को सप्ताह में एक दिन सामूहिक भजन व भोजन करना चाहिए और रोज शाम को 7 बजे हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए और अपने बच्चों से भी करवाना चाहिए। इस दौरान गांधी ग्राउण्ड ठसाठस भरा था और लोग जबरदस्त नारे लगा रहे थे।
हम किसी पार्टी से नहीं, हमारी खुद की पार्टी
इस मौके पर बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम किसी पार्टी से नहीं है और ना ही किसी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी रामनाम की खुद की पार्टी है और उसी के लिए हम प्रचार कर रहे है। साथ ही कहा कि हम और देवकीनंदन ठाकुर दोनों मिलकर 11 है और देश को सनातनी करने के लिए यह 11 की जोड़ी बहुत भारी है।
Editorial

Editorial

Next Story