✕
डम्पर बेचकर पैसे प्राप्त कर पुन: हड़पने का मामला
By EditorialPublished on
शहर के भुपालपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ डम्पर (Dumper) बेचकर पैसे प्राप्त कर पुनः हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार किशनसिंह (Kishan Singh) पुत्र गोप सिंह निवासी उबेश्वरजी कुण्डाला ने लोकेश पुत्र नारायणदास निवासी माछला मंगरा सेक्टर 11 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया
_202303241452114170.jpg)
x
_202303241452114170.jpg)
उदयपुर : शहर के भुपालपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ डम्पर (Dumper) बेचकर पैसे प्राप्त कर पुनः हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार किशनसिंह (Kishan Singh) पुत्र गोप सिंह निवासी उबेश्वरजी कुण्डाला ने लोकेश पुत्र नारायणदास निवासी माछला मंगरा सेक्टर 11 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसने आरोपी (Accused) से एक डम्पर खरीदा था, जिसमें 1 लाख (Lakh) रूपए नगद और एक लाख चैक से दिए थे। साथ ही उसने 9 लाख 35 हजार 500 रूपए की किश्ते चुकाई थी। आरोपी (Accused) इसवाल से गत दिनों डम्पर लेकर गया और वापस नहीं दिया। अब आरोपी डम्पर देने से इंकार कर रहा है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

