Arrested
उदयपुर : शहर (City) की सुखेर थाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण में दो आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी संजय शर्मा ने बातया कि 28 दिसम्बर को गजेन्द्र चितौडा (Gajendra Chitoda) की सुखेर रिको ईण्डस्ट्री एरिया में स्थित फैक्ट्री में से अज्ञात बदमाशों द्वारा रात्री के समय करीब 3000 नग सेगमेन्ट के चुरा लिये थे। इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल सोहन सिंह, हिम्मत सिंह, नारायण सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र, सुनील कुमार की टीम ने एक आरोपी सत्यनारायण पुत्र देवकिशन निवासी सुवाणिया गाडरियों का मोहल्ला गंगरार चितौडगढ को चितौडगढ से डिटेन किया गया। आरोपी सत्यनारायण से प्रकरण में चोरी किया 3000 सेंगमेन्ट जो मार्बल कटिंग में काम आते है को बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसी तरह सुनील पटेल (Sunil Patel) की मोटरसाईकिल (Motorcycle) अज्ञात बदमाशों द्वारा चुरा ली थी। प्रकरण में पूर्व में बाईक खरीददार को पकड़कर बाईक बरामद की जा चुकी है। बाईक चोरी में फरार चल रहा आरोपी किशनलाल पुत्र नानालाल निवासी मीठानीम डबोक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
Next Story