Shri Shyam Baba's
जयपुर : गुलाबी नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं के समूह द दीवाज क्लब की ओर से 25 मार्च 2023 को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर विशाल भजन संध्या 'एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम' का आयोजन किया जाएगा। हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस कार्यक्रम में देश के विख्यात भजन गायकों की सुमधुर आवाज में खाटू वाले श्रीश्याम बाबा (Shri Shyam Baba's )की महिमा का गुणगान होगा। इस मौके पर श्याम बाबा की अलौकिक झांकी भी सजाई जाएगी। बुधवार को होटल ग्रांड सफारी में हुए कार्यक्रम (Program) में द दीवाज क्लब की फाउंडर डायरेक्टर (Director) कीर्ति शर्मा, प्रेसिडेंट अनीता माथुर, सफारी ग्रुप के डायरेक्टर पवन गोयल, राघव गोयल, राजस्थान पब्लिक ट्रस्ट बोर्ड, देवस्थान विभाग के सदस्य बसंत जैन, गोविंद सिंह ने भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन किया।
द दीवाज क्लब की फाउंडर डायरेक्टर (Director) कीर्ति शर्मा ने बताया कि क्लब की ओर से की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में इस बार भजन संध्या को भी शामिल किया गया है ताकि समाज में आध्यात्म और शान्ति का प्रसार हो सके। इसके अंतर्गत 25 मार्च 2023 को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल परिसर में भव्य एवं विशाल भजन संध्या 'एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम' होगी, जिसमें सेलिब्रिटी गायक के रूप में प्रख्यात भजन गायक राज पारीक को आमंत्रित किया गया है।

Editorial

Editorial

Next Story