Amruta Fadnavis
मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी (Fadnavis's wife) अमृता (Amruta Fadnavis) फडणवीस को ब्लैकमेल करने और रिश्वत देने के कथित प्रयास से जुड़े मामले में कथित सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी (Anil Jaisinghani) को 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
कथित सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके एक करीबी को भी गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कहा कि उन्होंने सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी के करीबी सहयोगी निर्मल जयसिंघानी को महाराष्ट्र (Maharashtra) के डिप्टी सीएम देवेंद्र (CM Devendra) की पत्नी अमृता फडणवीस
(Amruta Fadnavis)
द्वारा दायर ब्लैकमेल और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस (Police) मामले की कर रही है जांच
पुलिस ने बताया कि अनिल जयसिंघानी की फरारी के दौरान निर्मल ने ही अपने नाम पर होटल के कमरे बुक किए, जिनमें अनिल ठहरा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शुक्रवार को अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने और धमकाने के मामले में आरोपी अनिश्का के खिलाफ दर्ज मुकदमे में वसूली की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस ने बताया कि अनिश्का के खिलाफ दर्ज मामले में आईपीसी (IPS) की धारा 385 भी जोड़ दी गई है।
सट्टेबाज की बेटी हो चुकी है गिरफ्तार
'अनि‍श्का पर आरोप है कि उसने दो वीडियो के आधार पर अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल किया और बदले में पैसों की मांग की थी। पुलिस ने अनिश्का को बीते गुरुवार को उल्हासनगर (Ulhasnagar) से गिरफ्तार (Arrested) किया था। आरोप है कि अनिश्का ने अमृता फडणवीस को जो दो वीडियो भेजे थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 10 करोड़ रुपए की मांग की थी। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने इन वीडियो को शूट किया था।

Editorial

Editorial

Next Story