NCC
जोधपुर : राजकीय पॉलिटेक्निकल कॉलेज (Polytechnical College) में आज वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मान करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल (डॉ) बलदेव सिंह चौधरी ने कॉलेज की एन.सी.सी. (NCC) यूनिट के सीनियर अंडर ऑफिसर महेश थोरी, अंडर ऑफिसर महेंद्र सिंह, अंडर ऑफिसर संजय मीणा एवम् अंडर ऑफिसर रश्मि दूसाद को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स के तौर सम्मानित करके यूनिट का मोमेंटो प्रदान किया। साथ ही प्रत्येक कैडेट को नकद पुरस्कार भी दिया। यह चारों कैडेट्स इस वर्ष 26 जनवरी को दिल्ली (Delhi) में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले चुके हैं जो कि एक कैडेट के लिए बहुत ही गर्व की बात है। गणतंत्र दिवस में चयन, कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ अपनी कार्यकुशलता निरंतर बढ़ाने के लिए कैडेट्स का ही चयन होता है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ) बलदेव सिंह चौधरी ने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है कि 1 राज के 4 कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन पाए। साथ ही कॉलेज के ए.एन. ओ मेजर हरलाल को भी सम्मानित किया जिन्होंने इन कैडेट्स के चयन में अहम भूमिका निभाई ।
Editorial

Editorial

Next Story