Bhagwant Mann
चंडीगढ़ : भाजपा (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में अकसर टकराव ही रहता है, लेकिन पंजाब (Punjab) में बुधवार को उलट नजारा दिखा। अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ तो कांग्रेस (Congress) और अकाली दल ने वॉकआउट कर दिया। वहीं भाजपा (BJP) ने अमृतपाल के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का समर्थन किया। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर लगाए गए एनएसए (NSA) एक्ट का विरोध किया और एनएसए हटाने की मांग की। कांग्रेस के विधायक और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अमृतपाल सिंह को अमृतसर में उनके गांव से गिरफ्तार किया जा सकता था लेकिन ये ऑपरेशन जालंधर इलाके में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए किया गया था। यह एक रणनीति के तहत हुआ । हम यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान
(Bhagwant Mann)
का इस्तीफा मांगने आए हैं। वहीं भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) ने सरकार (Government) से अमृतपाल के मामले में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में सदन को जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा जो व्यक्ति देश को तोड़ने की बात करता है, उसका विरोध करना चाहिए लेकिन किसी निर्दोष को तंग नहीं करना चाहिए ।
Editorial

Editorial

Next Story