Bharti Foundation
जयपुर : भारती फाउंडेशन (Bharti Foundation) ने राज्य के छह जिलों के सरकारी स्कूलों में नो बैग डे पहल के कार्यान्वयन को मजबूत करने के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग को अपना समर्थन दिया। जुलाई 2022 से ही फाउंडेशन की तरफ से स्कूल में हर बच्चे की रचनात्मकता को उभारने, उन पर बस्ते का बोझ घटाने और खुशी- खुशी कुछ सार्थक सिखाने के राज्य सरकार (Government) के प्रयासों का समर्थन किया जा रहा है । कार्यक्रम (Program) की समीक्षा और मान्यता के तहत नो बैग डे पहल की सफलता में उल्लेखनीय योगदान के लिए जोधपुर जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 131 स्कूलों के साथ-साथ प्रदर्शन के लिहाज पर शीर्ष पर रहे ब्लॉकों (चामू, लोहावत, देचु, बापिनी और आउ) को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में विभिन्न तरह की एक्टीविटीज
(Activities)
अपनाए जाने पर जोर देती है। इसमें बच्चों पर स्कूली बस्ते का बोझ घटाने के लिए एक दिन नो बैग डे मनाने की सिफारिश भी की गई है राजस्थान शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नो बैग डे के लिए विभिन्न विषयों के तहत विभिन्न संसाधनों के संग्रह में भारती फाउंडेशन का सहयोग है । इसके अलावा, इस पहल के लिए ऐसी पुख्ता डिजाइन तैयार करने में मदद कर रहा है जिससे एक मजबूत निगरानी और समीक्षा तंत्र स्थापित किया जा सके।
हाल में एक सम्मान समारोह के दौरान नो बैग डे का महत्व समझाते हुए प्रेम चंद सांखला, संयुक्त निदेशक, स्कूली शिक्षा, जोधपुर ने कहा, सरकारी स्कूलों में बच्चों के लर्निंग के अनुभव को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रयासों के तहत राज्य में व्यापक स्तर पर नो बैग डे मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। यह अभिनव कदम बच्चों पर स्कूली बस्ते का बोझ तो कुछ कम करता ही है, उनमें जीवन कौशल को बढ़ावा भी देता है। राजस्थान (Rajasthan) के छह जिलों में इस पहल के सफल कार्यान्वयन में मदद करने के लिए हम भारती फाउंडेशन के आभारी हैं। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लू राम खीचड़ और अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सुश्री संतोष ने भी अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Editorial

Editorial

Next Story