✕
17 लाख का सोना लेकर फरार कारीगर, गांव से हुआ गिरफ्तार
By EditorialPublished on
नेकलेस (Necklace) बनाने के लिये दिये गये 333 ग्राम वजन का करीब सत्रह लाख रुपये कीमत का सोना (Gold) लेकर गांव भागे आरोपी जूलरी कारीगर को दहिसर पुलिस (Dahisar Police) की विशेष टीम

x

मुंबई : नेकलेस (Necklace) बनाने के लिये दिये गये 333 ग्राम वजन का करीब सत्रह लाख रुपये कीमत का सोना (Gold) लेकर गांव भागे आरोपी जूलरी कारीगर को दहिसर पुलिस (Dahisar Police) की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी (Arrested Accused) कारीगर का नाम कमल रामप्रसाद मैती है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से जल्द ही चोरी का सारा सोना बरामद (Gold Recovered) कर लिया जायेगा। श्रीधन मैती पेशे से जूलरी कारोबारी हैं और दहिसर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दहिसर पश्चिम में म्हात्रे वाडी, वैशाली इंडस्ट्रीज परिसर में उनका श्रीधन ज्वेलर्स नामक एक स्वर्णाभूषण बनाने का कारखाना है। श्रीधन के कारखाने में बारह कारीगर काम करते हैं। आरोपी कमल मैती भी यहां बतौर कारीगर पिछले तीन साल से काम कर रहा था।
कुछ दिन पहले जूलर श्रीधन मैती को कालबादेवी के अलंकार ज्वेलर्स से एक सोने का नेकलेस बनाने का ऑर्डर मिला था। नेकलेस बनाने के लिये जूलर ने कमल को सत्रह लाख रुपये कीमत का 333 ग्राम सोना दिया था। 18 फरवरी को कमल मंदिर जाने की बात कहकर कारखाने से निकल गया था और इसके बाद नहीं लौटा। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा था। आखिर जब श्रीधन को यकीन हो गया कि कमल चोरी कर फरार हो गया है तो उन्होंने एमएचबी पुलिस में कमल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस (Police) ने जांच करते हुये आखिरकार आरोपी कर्मचारी को उसके गांव से धर दबोचा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
